उत्तराखंड: पहाड़ में दुल्हन कर रही दूल्हे का इंतजार, आपदा से रास्ते में तीन दिन से फंसी बारात…

खबर शेयर करें

TANAKAPUR NEWS: उत्तराखंड में आपदा के बाद कई लोग अभी फंसे हुए है जबकि कई लापता है। पहाड़ों की सड़कें अभी भी बंद है। जरूरी कार्यों से जा रहे लोग भी मार्ग बंद हो से बीच फंस गए। ऐसे में एक बारात जो टनकपुर के नायकगोठ से पिथौरागढ़ गई तीन दिन बाद भी दुल्हन के घर पिथौरागढ़ नहीं पहुंच गई। दुल्हन पक्ष के लोग तीन दिन से बारात का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि मार्ग स्थित नायकगोठ निवासी मुकेश बहादुर पुत्र प्रेम बहादुर का विवाह पिथौरागढ़ सिल्थाम बस स्टेशन के पास गोरखा कॉलोनी निवासी काजल के साथ होना था। विवाह का मूहर्त 18 अक्टूबर को निकला था। ऐसे में 18 अक्टूबर को मौसम अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुकेश बारात को टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच से न ले जाकर 18 अक्टूबर को हल्द्वानी भीमताल होते हुए पिथौरागढ़ जाने को निकल गए। रास्ते में बारिश के बीच वह जैसे तैसे भीमताल तक पहुंच गए। लेकिन बारिश ज्यादा होने से आगे के मार्ग बंद हो गए। ऐसे में वह बीच में फंस गए। उनके साथ चार वाहनों में करीब 25 लोग है।

Ad

रात में फंसने पर वह भीमताल स्थित एक होटल में रुक गए। वहां भी बारिश के चलते होटल में मलबा आ गया। उप प्रधान राहुल ने बताया कि मंगलवार शाम तक उनसे बात हुई लेकिन बुधवार को उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया। इधर पिथौरागढ़ भी वह लोग नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह शादी दशहरे पर होनी थी लेकिन किसी कारणवश शादी की तिथि को आगे बढ़ानी पड़ी। यह लोग अभी भी भीमताल में फंसे हुए हैं। दुल्हन पक्ष के लोग बारात के पहुंचने का इंतजार कर लगातार उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।