उत्तराखंडः MTV के रियलिटी शो ‘लव एंड वॉर’ में नजर आयेगा पहाड़ का रितिक, आप भी दीजिए बधाई…

खबर शेयर करें

Love And War MTV Reality Show: उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। हर दिन यहां का युवा किसी न किसी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है। अब अल्मोड़ा के रितिक राज जल्द टीवी शो में नजर आयेंगें। रितिक एमटीवी के रियलिटी शो ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। रितिक के शो को लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं रितिक ने अल्मोड़ा का नाम भी रोशन किया है। आगे पढ़िए…

मूलरूप से अल्मोड़ा के राजपुरा निवासी रितिक वर्ष 2019 में मिस्टर कुमाऊं भी रह चुके है। अब रितिक राज का चयन टीवी रियलिटी शो ‘लव एंड वॉर’ में हुआ। जिसके लिए वह शूटिंग भी कर चुके हैं। एमटीवी पर एपिसोड सोमवार से रात 12 बजे से प्रसारण होने जा रहा है। रितिक के रिएलिटी शो में आने की जानकारी के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आगे पढ़िए…

बता दें कि इससे पहले भी अल्मोड़ा के अनेक कलाकार बॉलीवुड और छोटे परदे पर अपना धमाल दिखाते रहे हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाली एकता बिष्ट भी अल्मोड़ा से ही है। वहीं बैटमिंटन में दुनियां की धाक जमाने वाले लक्ष्य सेन भी अल्मोड़ा से है। ऐसे में आज हर क्षेत्र में अल्मोड़ा अव्वल रहा है। यहां से सेना, पुलिस, अभिनेता, लोकगायक, खिलाड़ी, राजनेताओं ने देशभर में बड़ा नाम कमाया है। अब रितिक के चयन के बाद एक बार फिर अल्मोड़ा का नाम रोशन हुआ है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।