उत्तराखंड: पहाड़ में पिता चरा रहे थे जंगल में बकरी, दुबई में बेटी ने जीती एशियन चैंपियनशिप…

खबर शेयर करें

Pithoragarh News: पहाड़ की बेटियां आज देशभर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। हर क्षेत्र में बेटियां आगे है। अब पिथौरागढ़ जिले के बड़ालू गांव की एक छोटे से किसान और बकरी पालक की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पहाड़ की बेटी ने मात्र आठ वर्ष की उम्र से ही मुक्केबाजी में एशियन चैंपियनशिप जीती।

पिथौरागढ़ जिले के विकास खंड मूनाकोट के बड़ालू गांव में किसान परिवार में जन्मी निकिता चंद का परिवार गरीबी में जीवन जीता है। पिता सुरेश चंद का खेती बाड़ी और बकरी पालन कर जीवन यापन करते है। अब बेटी निकिता ने एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता बनी।

बता दे कि 20 दिसंबर 2006 को पिथौरागढ़ जिले में जन्मी निकिता ने 10 साल की उम्र में बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2018 में हरिद्वार में मिनी सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उसने अपने से बड़ी आयु की बॉक्सर को हराया। 2019 में सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप जीती। नैनीताल में स्कूल स्टेट चैपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद मात्र 13 वर्ष की उम्र में अंडर 17 में स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में कास्य पदक जीता। फिर जुलाई 2021 में सोनीपत में हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। सोनीपत में निकिता का प्रदर्शन उसका राष्ट्रीय टीम में चयन का आधार बना।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोपाल चौहान बने रामनगर के एसडीएम, प्रमोद कुमार को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

अब दुबई में हुई प्रतियोगिता में निकिता ने कमाल कर दिखाया। सेमीफाइनल बाइट 5-0 और फाइनल बाउट भी पांच – शून्य से जीते। जीत की खबर पिता को उस समय मिली। जब पिता जंगल में बकरी चरा रहे थे। पिता के जंगल से लौटने के बाद ग्राम प्रधान ने उन्हें बेटी की सफलता के बारे में बताया। बेटी की कामयाबी की बात सुन कर पिता भावुक हो गए।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।