उत्तराखंड: भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत, शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे दोनों…

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड के रुड़की में एक दर्दनाक हादसे में 2 युवाओं की मौत हो गई। मृतक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताएं जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि आज सुबह दोनों अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इस दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई
बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी इस माह 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों युवा नेताओं के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है।
































