उत्तराखंड: मेहनत व ईमानदारी का मिला फल, धामी सरकार में राकेश नैनवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

खबर शेयर करें

RAMNAGAR NEWS: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपने जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व देना शुरू कर दिया है। अब धामी सरकार में भाजपा के दो बार जिला महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके आदेश सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने द्वारा जारी किया हैं।

RAKESH NAINWAL BJP RAMNAGAR

बता दें कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी पार्टी ने उन्हें दी थी। वहीं रामनगर में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायकी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह है। राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओं के भी काफी करीबी है। फिलहाल धामी सरकार में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।