उत्तराखंड: निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सरकार ने उठा लिया बड़ा कदम…

खबर शेयर करें

DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड की धामी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन और आवश्यक मानकों को स्थापित करने के लिए राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठन कर लिया गया है।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, मनमाफिक फीस बढ़ाने और निजी विद्यालयों में शिक्षकों की शिकायतों के निवारण सहित कई अन्य समस्याओं के लिए राज्य विद्यालय मानव प्राधिकरण काम करेगा। अपर सचिव दीप्ति सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस बात की जानकारी दी थी कि, फीस एक्ट से भी 4 गुना मजबूत राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनाया जाएगा जिसके बाद जिसके विधिवत आदेश जारी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।