उत्तराखंड: वरिष्ठ पत्रकार मानसेरा बने सीएम के मीडिया सलाहकार, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को नियुक्त किया गया है। मानसेरा के मीडिया सलाहकार बनने पर पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पिछले 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में विभिन्न अखबार और टीवी चैनलों में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा अब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का कार्यभार दिया गया है। मंगलवार को देहरादून में वह कार्यभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहाड़ प्रभात से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार मानसेरा ने बताया कि मीडिया और सरकार के सामंजस्य को बेहतर तरीके से कार्य करने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार मानसेरा हल्द्वानी शहर में कई सामाजिक कार्यों से जुड़े है। चाहे पांच रूपये में थाल सेवा के माध्यम से भरपेट भोजन हो या गरीबों की झोपड़ी में नि:शुल्क सोलर लाइट हो। मानसेरा ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लौटने का काम किया है। मीडिया से जुड़े रहने के बावजूद सामाजिक कार्यों में उनके योगदान ने आज उन्हें सीएम के सलाहकार जैसे बड़े पद से सुशोभित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।