उत्तराखंड: नेशनल लेबल पर दौड़ेंगे सोमेश्वर के पंकज भट्ट, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम में हुआ चयन…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: (जीवन राज)उत्तराखंड में प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। ऐसे मेें आज पहाड़ का युवा हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहा है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से है, जहां से पंकज भट्ट का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम के लिए हुआ है। अब पंकज भट्ट गुडग़ांव में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पंकज का चयन 10000 मीटर की दौड़ में हुआ है। उन्होंने राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 10000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। वर्तमान में वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी सोमेश्वर में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में सत्र-2025-26 के लिए छात्रसंघ का गठन

पहाड़ प्रभात से खास बातचीत में पीटीआई अध्यापक पंकज भट्ट ने बताया कि आगामी 28 से 30 मार्च को गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। इससे पहले उन्होंने 8 मार्च को अल्मोड़ा में पहले स्थान पर रहते हुए 10000 मीटर की दौड़ जीती। इसके बाद 12 मार्च को देहरादून में भी वह 10000 मीटर की दौड़ में प्रथम आये। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जहां वह ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम में प्रतिभाग करेंगे। वर्तामन में पंकज भट्ट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी सोमेश्वर में पीटीआई के पद पर कार्यरत है। जहां वह बच्चों को खेलों की जानकारी देते हुए खेल प्रतियोगिता भी कराते है। शिक्षा विभाग में चयन होने से पहले पंकज भट्ट उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल बैंक में कार्यरत थे।

Ad

मूलरूप से पंकज भट्ट सोमेश्वर के मौवे गांव लोदघाटी के निवासी है, उनके पिता गोपाल दत्त भट्ट भी पहले अध्यापक रह चुके है जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे पंकज भट्ट बचपन से ही होनहार छात्रों की श्रेणी में रहे है। बचपन से ही खेलों के प्रति रूझान से वह बड़े होकर पीटीआई शिक्षक बने और अब उनका चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम के लिए हुआ है। पंकज के चयन के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हों ने बताया कि उनके अलावा विरेन्द्र सिंह नेगी का चयन भी इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 800 मीटर की दौड़ में शामिल होंगे। वर्तमान में वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोद में कार्यरत है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।