उत्तराखंड: चाय के साथ MS धोनी की फोटो को पत्नी साक्षी ने किया पोस्ट, पहाड़ के जुबिन नौटियाल ने कर दिया गजब का कमेंट…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मेंटोरशिप के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वे इस वक्त अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के साथ रांची में मौजूद हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वे चाय पीते नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर है एक रंग-बिरंगा तोता। ये पोस्ट शेयर किया है उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने।

MS DHONI पेट्स और ग्रीनरी के काफी शौकीन हैं। इससे पहले भी उनकी तोते और डॉग्स के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं जहां उन्हें उनके घर के गार्डेन में देखा गया था। धोनी की ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि,’माही और उनका Honey #chaidates (चाय-डेट) ।’

इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथल और सीएसके फैंस के ऑफिशियल पेज ने इस फोटो को लाइक कर प्यार भरे इमोजी शेयर किए। वहीं बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने अपने कमेंट में चाय लिखकर इमोजी शेयर किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर ये फोटो आते ही वायरल हो गई। कई एमएसडी फैंस ने भी इस पर जमकर कमेंट किए। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं इसलिए फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।