उत्तराखंडः अब लिव इन रिलेशनशिप में रहना आसान नहीं, UCC से उत्तराखंड में बदल जायेगा नियम…

खबर शेयर करें

 ucc uttarakhand: मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक सदन के समक्ष रख दिया। यूसीसी को लेकर उत्तराखंड की ओर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां यूसीसी लागू होगा। बात अगर यूसीसी ड्राफ्ट की करें तो अब पूरे उत्तराखंड राज्य में हर धर्म के लोगों के ऊपर समान कानून लागू होंगे। बात अगर यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप की करें तो अब लिव इन रिलेशनशिप में रहना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। अब लिव इन में रहने वाले जोड़ों को नियमों का पालन करते हुए जिंदगी गुजारनी पड़ेगी। यूसीसी ड्राफ्ट में स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है कि सिर्फ एक व्यस्क पुरुष व वयस्क महिला ही लिव इन रिलेशनशिप में रह सकेंगे। वे पहले से विवाहित या किसी अन्य के साथ लिव इन रिलेशनशिप या प्रोहिबिटेड डिग्रीस ऑफ रिलेशनशिप में नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: UKSSSC ने जारी की अधिसूचना, समूह 'ग' के 241 पदों पर भर्ती

यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप का वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन न कराने पर लड़का-लड़की को छह महीने की जेल और 25 हजार का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के तौर पर जो रसीद युगल को मिलेगी, उसी आधार पर उन्हें किराए पर घर, हॉस्टल या पीजी मिल सकेगा। लिव-इन के दौरान पैदा हुए बच्चों को उस युगल का जायज बच्चा ही माना जाएगा और उस बच्चे को जैविक संतान के सभी अधिकार प्राप्त होंगे। बताते चलें कि करीब ढाई लाख सुझावों और 30 बैठकों में विभिन्न वर्गों के लोगों की रायशुमारी के बाद यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चुनाव दृष्टिपत्र जारी होने के बाद राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। ऐसे में अब देश-दुनिया की निगाहें उत्तराखंड में लागू होने जा रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड पर टिक गई हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।