उत्तराखंडः नौवीं की छात्रा निकली छह माह की गर्भवती, 12वीं का छात्र निकला आरोपी

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। अब राजधानी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार छात्रा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां जांच में पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। इसके बाद नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेजा गया।

Ad

पुलिस के अनुसार 15 वर्ष की किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसी स्कूल में एक किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में बातचीत होती रहती थी, और घर नजदीक होने के चलते एक साथ ही स्कूल भी जाते थे। बताया जा रहा है कि किशोरी पीड़ित को स्कूल से इधर-उधर घुमाने के लिए ले जाता था। उसने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इंस्पिरेशन स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को दी स्वास्थ की जानकारी

इस दौरान जांच में पता चला कि पीड़ित छह माह की गर्भवती है। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उनके होश उड़ गये। इसके बाद परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी कहानी सुनाई। गुरुवार शाम को नेहरू कालोनी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।