उत्तराखंड:(बड़ी ख़बर)- कल भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

खबर शेयर करें

Dehradun news:जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ख़राब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और जल स्रोतों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में अवकाश की सूचना समय पर देने के निर्देश दिये हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 21 जुलाई को जनपद गढ़वाल में भारी से अति भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने का भी अंदेशा जताया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।