उत्तराखंड: नए डीजीपी दीपम सेठ ने पदभार किया ग्रहण, देखिए उनके कैरियर की उपलब्धियां

खबर शेयर करें

Dehradun News:आज IPS दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

बात दे कि पुलिस महानिदेशक द्वारा 1995 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया। उनके अध्ययन के प्रति समर्पण ने उन्हें 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री और 2022 में आईआईटी रुड़की से पीएचडी प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उनकी पीएचडी थीसिस का विषय था: “Impact of Strategic Planning and Communication on Team Effectiveness – A Study of Policing of Mega Events”। पुलिस महानिदेशक ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर उत्कृष्टता के साथ कार्य किया है। इनमें शामिल हैं:

पुलिस अधीक्षक: टिहरी गढ़वाल और ज्योतिबा फुले नगर।

सेनानायक, पीएसी: 41वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, कोसोवो: जहां उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी): गढ़वाल परिक्षेत्र, क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर, पीएसी, प्रशिक्षण।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी): लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, पी एंड एम

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- ब्यूटीशियन पिंकी की हत्या, लिव-इन पार्टनर ड्राइवर गिरफ्तार

ITBP में IG, North West Frontier, Ladakh, IG (Personnel, Establishment & Vigilance), ITBP Dte Genl, New Delhi

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एसएसबी (SSB)

प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान

पुलिस महानिदेशक, महोदय को उनके कार्यकाल के दौरान कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें शामिल हैं:

1996 में Shri Bhubananda Misra Memorial Trophy (SVPNA) और Esprit de Corps Medal।

2004 में कोसोवो में सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक।

2011 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक और 2021 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक।

ITBP में नियुक्ति के दौरान DG’s Insignia & Commendation Roll: 2020 और 2021 में सिल्वर और गोल्ड से सम्मान।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ में निर्विरोध बने ग्राम प्रधान की लाश पेड़ पर लटकती मिली

2021 लद्दाख में सेवा के दौरान High Altitude Medal, Police Special Duty Medal और ऑपरेशन स्नो लियोपर्ड के लिए Union Home Minister’s Special Operations Medal

भविष्य की प्राथमिकताएं

पुलिस महानिदेशक ने उत्तराखंड पुलिस की भविष्य की चुनौतियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बतायी।

  1. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर नियंत्रण।
  2. मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही।
  3. साइबर सुरक्षा को मजबूत करना।
  4. आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को उन्नत करना।
  5. पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना।
  6. यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही।
  7. महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल करना।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।