नैनीताल: अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची किशोरी, निकली गर्भवती

खबर शेयर करें

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची भवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा होने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। चिकित्सकों ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि किशोरी लगभग एक महीने की गर्भवती है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजन सदमे में हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भवाली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।