उत्तराखंड: मेरे नाम राशि का फोन आया बोले अंगुली डालो या भिंडी एक जैसी रीडिंग दे रहा ऑक्सीमीटर-हरदा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज फिर अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इससे पहले भी पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय और सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते है। हरीश रावत उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर रहने वाले सबसे सक्र्रिय नेताओं में से एक है। अब उन्होंने कोरोनाकाल में बांटे गये ऑक्सीमीटर को लेकर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है। कि समाचार है कि #अल्मोड़ा में घटिया #ऑक्सीमीटर खरीदे गये हैं। कल मुझे #बागेश्वर से जो मेरे ही नाम राशि हैं, टेलीफोन आया था कि इधर जो ऑक्सीमीटर बांटे गये हैं, वह ऑक्सीमीटर अंगुली डालने पर जो रीडिंग दे रहे हैं और उंगली की जगह भिंडी डाल दो तो भी वही रीडिंग दे रहे हैं और उसमें #मेडइनचाइना लिखा हुआ है। कोरोना के नाम पर यदि सरकार द्वारा बांटे जा रहे सामान में यह गड़बड़ियां हैं तो इसकी गहरी छानबीन होनी चाहिये और ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।