उत्तराखंड: प्रेमी ने किया शादी इनकार, बीएससी छात्रा ने दे दी जान

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बीएससी की छात्रा ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। सोमवार दोपहर छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से नवाबगंज, बरेली निवासी और वर्तमान में ट्रांजिट कैंप आजाद नगर, रुद्रपुर में रहने वाले राकेश रस्तोगी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी रीतू रस्तोगी बीएससी की छात्रा थी।

सोमवार दोपहर रीतू घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो उसे फंदे से लटका देख होश उड़ गए। शोर मचने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी साहित्य को नई पहचान, राजेंद्र ढैला को उत्तराखंड गौरव सम्मान

थानाध्यक्ष मोहन पांडे और एसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका के भाई के अनुसार, रीतू का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले जब परिजनों को इस संबंध में जानकारी हुई तो वे रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे। लेकिन युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने रीतू को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उसी युवक से विवाह पर अड़ी रही। अंततः इस मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 30 साल बाद घर लौटा लापता महिपाल, निहारती रही पत्नी के आंखों से बहते रहे आंसू

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।