उत्तराखंड: हल्द्वानी में चार साल तक युवती से दुष्कर्म, फिर ऐसे खुला मामला…

खबर शेयर करें

Haldwani Crime News: हल्द्वानी में लगातार अपराध बढ़ रहे है। दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अब बनभूलपुरा क्षेत्र की युवती सेे पड़ोसी युवक पर चार साल से दुष्कर्म किया। युवक ने युवती से निकाह करने की बात का भरोसा दिलाया और होटल सहित कई जगहों पर लेकर जाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं जब युवती से शादी के लिए लोग आने लगे तो आरोपी ने मना करवा दी। ना तो उसकी शादी होने दी ना खुद की। जिसके बाद युवती पुलिस के दर पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रानीखेत एक्सप्रेस से टकराई अज्ञात वृद्धा, मौत

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने 15 अगस्त को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक का घर पर आना-जाना था। चार साल पहले उसकी मां मायके गई थी। पिता काम पर गए तो युवक ने घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसकी वीडियो भी बना ली। फिर इसी की आड़ में चार साल से वह दुष्कर्म कर रहा है। आरोप है कि युवक ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी और यदि चुप रही तो वह निकाह करेगा। इसके बाद कई बार उसने होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म किया।

Ad

चारों सालों से यही सिलसिला चलता रहा। तो इसी बीच युवती के शादी के रिश्ते आने पर उसने मना करने का दबाव बनाया। जब उसने निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। न तो खुद शादी की न उसे करने दी। जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।