उत्तराखंड: समूह-ग में इन पदों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: आगामी 28 से 31 अक्तूबर के बीच प्रवक्ता समूह-ग की परीक्षा होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग-समूह ग सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। यह परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। जानकारी देेते हुए आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रवक्ता रसायन शास्त्र, प्रवक्ता संस्कृत की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रवक्ता जीव विज्ञान, गणित और मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।

इसके बाद 29 अक्तूबर को पहली पाली में भौतिक शास्त्र, भूगोल व इतिहास की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 30 अक्तूबर को पहली पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र, कृषि और प्रवक्ता कला की परीक्षा होगी। वही 31 अक्तूबर को पहली पाली में प्रवक्ता हिंदी और दूसरी पाली में प्रवक्ता समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। सभी के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।