उत्तराखंड: अब जौनसार का विशाल बना नेवी में अफसर, देवभूमि से सेना को मिला एक और जाबांज

खबर शेयर करें

देवभूमि में एक के बाद एक प्रतिभाएं अपना डंका बजा रही है। विगत दिवस पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति ढौडीयाल की पत्नी निकिता ढौडीयाल लेफ्टिनेंट बनी। वहीं नैनीताल की नैनिका सब लेेफ्टिनेंट बनी। अब जौनसार के निवासी विशाल जोशी नेवी में अधिकारी बने है। पहाड़ों में पले-बढ़े विशाल ने मंजिल पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- इन जिलो में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

वह केरल के इंडियन नवल एकेडमी से पास आउट होकर नौ सेना में अफसर बने। उनकी इस उपलब्धि पर स्वजन और स्थानीय निवासियों ने बधाई दी। जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर के बमटा खत के सुदूरवर्ती अस्टाड गांव निवासी देवदतत जोशी और कविता जोशी की तीन संतानों में विशाल जोशी सबसे बड़े पुत्र हैं। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले विशाल ने आठवीं तक की पढ़ाई चकराता के कैंट विद्यालय से की। इसके बाद 10वीं और 12वीं की पढ़ाई विकासनगर के सैपियंस पब्लिक स्कूल से की और स्नातक की शिक्षा डीएवी कॉलेज देहरादून से प्राप्त की।

Ad

पढ़ाई के प्रति समर्पित विशाल का वर्ष 2020 में भारतीय तट रक्षक बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेट के पद पर हुआ। इसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए इंडियन नवल एकडेमी केरल चले गए, जहां एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह शनिवार को पास आउट होकर भारतीय तट रक्षक बल में अफसर बने। उनके अफसर बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। उसके पिता देवदत्त जोशी सेना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता कविता
जोशी गृहणी हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।