हल्द्वानीः नैनीताल में दुष्कर्म की घटना पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने जताया रोष

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जघन्य वारदात पर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को शीघ्र फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

साहू ने कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं को अंजाम देने वाले दरिंदों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी को सख्त से सख्त सजा, विशेषकर मौत की सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना अपराध करने से पहले सौ बार सोचें।

साथ ही हेमन्त साहू ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को शांति बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने प्रशासन से भी अपराधी के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।