Uttarakhand: सबसे खतरनाक मिक्स मार्शल आर्ट में उत्तराखंड के अंगद ने बनाया कीर्तिमान, आप भी दीजिए बधाई

खबर शेयर करें

Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले अंगद बिष्ट ने चीन मे चल रही विश्व की सबसे खतरनाक फाइट MMA को जीत कर नया कीर्तिमान बना दिया है। अंगद बिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स समेत कई विधाओं में पारंगत होने के साथ ही विश्व के सबसे खतरनाक फाइटर बन गए हैं। इससे पूर्व अंगद कई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।  दुनिया की सबसे खतरनाक मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी में उत्तराखंड के अंगद बिष्ट ने भारत का एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। अपने शानदार पैंतरे से अंगद बिष्ट ने चीन में आयोजित Road To UFC मुकाबले में फिलीपींस के जॉन अल्मांजा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। 

उनके पिता ने भी एक आम आदमी की तरह बेटे के डॉक्टर बनने या मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखा लेकिन बेटे के इस फैसले से शुरूआत में बहुत डरे भी। लेकिन अब जब बेटे ने कई कीर्तिमान रच दिए तो हर किसी को अंगद पर नाज है। रुद्रप्रयाग के पट्टी धनपुर के चिंग्वाड गांव के रहने वाले अंगद बिष्ट फ्री स्टाइल फाइटर हैं। उनके पिता मोहन सिंह बिष्ट मिठाई की दुकान चलाते हैं। अंगद पढ़ाई में भी काफी होनहार रहे। बचपन में डॉक्टर बनने का ख्वाब देखते थे और यही चाहते थे कि बड़े होकर इसी क्षेत्र में लोगों की सेवा करें।

उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग भी ली। कोचिंग करने के दौरान उनकी रुचि जिम और फिटनेस की तरफ बढ़ी। यहीं से अंगद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने का ख्याल आया। अंगद को नहीं पता था कि इस तरह की फाइट में आप पैसे भी कमा सकते हैं या करियर का यह भी एक विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबरः हल्द्वानी वालों सिलेंडर भरवालों, कल इन क्षेत्रों में आयेगीं गैस की गाड़ी

अंगद ने ऐसा अपना जुनून बना लिया। इसके बाद दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। शुरूआत में परिवार वालों ने अंगद के फैसले को सही नहीं माना लेकिन जब बेटे ने दुनिया के सामने नया कीर्तिमान रचा तो हर कोई अंगद के साथ खड़े नजर आए। आज वो इस क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे हैं। अंगद देहरादून में फिटनेस ट्रेनर भी हैं, जहां वो अन्य युवाओं को फिटनेस के टिप्स देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।