उत्तराखंड: चमोली में फिर टूटा बादलों का कहर, सैलाब में बही कई झोपडिय़ां…

खबर शेयर करें

CHAMOLI NEWS:उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। अभी तक कई जिलों मेें बादल फटने की घटनाएं हो सकती है।एक बार फिर चमोली जिला सुर्खियों में है। इससे पहले चमोली जिला कई आपदाएं झेल चुके है। इन आपदाओं के घाव अभी भरे नहीं कि आज सुबह फिर बादलों ने अपना कहर बरपा दिया। जिससे नारायणबगड़ में तबाही मच गई। हादसे में बीआरओ के मजदूरों की करीब सात झोपडिय़ा बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गौजाजाली में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य कर रहा है। बादल फटने की घटना से कोई जनहानी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

Ad

इस दौरान भारी सैलाब आने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों की करीब सात झोपडिय़ां बह गईं। जब मलबा आया मजदूर अपनी झोपडिय़ों में ही थे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बाढ़ से मजदूरों के 19 परिवार बेघर हो गए हैं। एक दुकान में मलबा घुस गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों और महिलाओं को सैलाब से बचा लिया। ये सभी मजदूर नेपाल और झारखंड के रहने वाले हैं। इसके अलावा मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बंद हो गया है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।