UTTARAKHAND GOVT JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 197 सब इंस्पेक्टर की भर्ती अपडेट…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND POLICE NEWS: उत्तराखंड पुलिस विभाग में 197 सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। मुख्यालय स्तर से सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित पत्र भेजा गया है। ताकि आयोग द्वारा तय समय से भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर आगे की कार्रवाई को किया जा सके।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर सीधी भर्ती के 197 सब-इंस्पेक्टरों (दारोगा) सहित पहले से पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए अधियाचन पत्र के मुताबिक 1521 पुलिस जवानों के अलग-अलग इकाइयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पुलिस विभाग में कुल 197 रिक्त पदों पर सब-इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) की सीधी भर्ती की जानी है। इसमें सिविल पुलिस (नागरिक पुलिस) में 65 सब-इंस्पेक्टर, जबकि अभिसूचना (इंटेलिजेंस) में 43 सब इंस्पेक्टर के पद और PAC बटालियन में प्लाटून कमांडर पद के तौर पर 89 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 197 रिक्त पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: मंत्री रेखा आर्य के भाई का बिजली कनेक्शन काटा, पत्नी है ब्लॉक प्रमुख

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।