उत्तराखंड: वन विभाग भर्ती का लेकर आया बड़ा अपडेट, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही वन दरोगा की भर्ती परीक्षा में कुछ आवेदकों की ओर से दाखिल आपत्ती को परीक्षण के बाद खारिज कर दिया गया है। लिहाजा 6 महीने से अटकी दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। दरअसल आयोग ने 2019 में वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती शुरू की थी और पिछले साल दिसंबर में इसके परिणाम भी आ गए थे।

इस बीच कई युवाओं ने नार्मलाइजेशन प्रक्रिया और परीक्षा के बाद कई प्रश्नों को हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया था। लेकिन अब आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक शारीरिक परीक्षा हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।