उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- एक्शन में धाकड़ धामी, UKSSSC परीक्षा में लापरवाही, सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

खबर शेयर करें

हरिद्वार। स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान जनपद हरिद्वार में तैनात एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, ग्राम व पोस्ट बहादरपुर, जट को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, हरिद्वार के.एन. तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जांच के दौरान पाया गया कि तिवारी ने अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई और परीक्षा ड्यूटी में अपेक्षित सतर्कता नहीं बरती। प्रशासन ने इस आचरण को प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।

निष्पक्ष परीक्षा के लिए धामी सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पहले से ही नकल व परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। हाल ही में लागू किए गए नकलरोधी कानून के बाद से सरकार पारदर्शी भर्ती प्रणाली पर विशेष ध्यान दे रही है। ऐसे में अधिकारियों की जरा सी चूक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।