उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को 7 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, चम्पावत, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में मंगलवार, 5 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 4 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट और 5 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसी के तहत एहतियातन सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

इसी तरह ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों में भी मौसम के मद्देनजर जिलाधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था में संभावित बाधाओं को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ का बेटा सिक्किम में हुआ शहीद, पिथौरागढ़ में गम का माहौल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।