उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-पोस्टल बैलेट के रूझानों ने सबको चौकाया, पढिय़े सबसे पहली न्यूज…

UTTARAKHAND ELECTION LIVE 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में पोस्टल बैलेट का रूझान सामने आया है। उत्तराखंड में भाजपा ने अपना खाता खोल दिया है। पहला रूझान भाजपा के पक्ष में आया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 60 सीटों के रुझान आए। इसमें 30 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एक पर आप और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं।














