उत्‍तराखंड :(बड़ी खबर)-बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना..

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। राज्‍यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश में चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। अधिसूचना में 14 मार्च 2017 को गठित की गई चौथी विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है।

बत दें की भाजपा की प्रदेश में जीत के बाद लगातार मुख्यमंत्री पद को लेकर कशमकश बरकरार है। ऐसे में खबर है कि राज्‍य में नई सरकार का गठन होली के बाद हो सकता है। प्रदेश की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन लिए गए हैं। राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के वरिष्‍ठ और नवनिर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।