उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-अब सभी जिलों में होंगी स्टाफ नर्स की परीक्षा, पढ़िये नया आदेश

खबर शेयर करें

Pahad prabhat News Uttrakhand; चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती हेतु दिनांक : 28.05.2021 को परीक्षा आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है । अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है , कि वर्तमान कोविड -19 संक्रमण के अत्यधिक प्रसार की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त परीक्षा अब पूर्व निर्धारित 02 जनपदों के स्थान पर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जायेगी ।

अतः प्रश्नगत परीक्षा के सुरक्षित / सफल आयोजन हेतु कोविड -19 संक्रमण की रोकथाम से संबंधित भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय – समय पर जारी मानक प्रचालन विधि ( SOP ) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार यथाआवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।