उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- SIR की तैयारियां तेज, 70 विधानसभा क्षेत्रों में 167 अतिरिक्त AERO तैनात

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखण्ड में आगामी SIR की तैयारियों को लेकर प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 167 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) की नियुक्ति की गई है।

ECI द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ERO (ईआरओ) और तहसीलदार स्तर के 268 AERO तैनात हैं। इसके अतिरिक्त 167 नए AERO की नियुक्ति के बाद प्रदेश में 435 AERO आगामी SIR को सम्पादित करेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त AERO सिर्फ आगामी SIR के लिए तैनात किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, चकबन्दी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

बूथ लेवल ऑफिसर को ”बीएलओ आउटरीच अभियान” के तहत मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईआरओ और एईआरओ इस अभियान में बीएलओ द्वारा किए जा रहे आउटरीच अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः डिप्रेशन से जूझ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई गौला बैराज में छलांग

प्रदेश के सभी 13 जिलों में नए AERO तैनात किए गए हैं जिसमें उत्तरकाशी में 11, चमोली में 20, रुद्रप्रयाग में 08, टिहरी गढ़वाल में 12, देहरादून में 13, हरिद्वार में 19, पौड़ी गढ़वाल में 20 , पिथौरागढ़ में 14, बोगश्वर में 03, अल्मोड़ा में 12, चम्पावत में 06, नैनीताल में 11 एवं ऊधमसिंह नगर में 18 हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।