उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-भारी बारिश में पहाड़ी से पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा मलबा, चार की मौत…

खबर शेयर करें

Uttarkashi News: प्रदेश भर में जमकर बारिश हो रही है। जगह-जगह भू-स्खलन से मार्ग बंद हो चुके है। अब खबर उत्तरकाशी से है। जहां गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। तीनों वाहनों में कुल 30 लोग सवार थे, घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमंे दो शवों को रेस्क्यू कर दिया गया है जबकि दो अन्य शवों का रेस्क्यू किया जा रहा है। लगातार बारिश एवं पहाड़ी से मलबा आने के चलते रेस्क्यू कार्य करने में दिक्कतें आ रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।