उत्तराखंडः(Big News)-नाबालिगों के बीच हुआ विवाद, तमंचे से छात्र पर झोंका फायर..

खबर शेयर करें

Rudrapur Crime News: ऊधमसिंह नगर जिला अपराधों का गढ़ बन चुका है। आये दिन हत्या, बलात्कार और गोलीकांड जैसी घटनाएं हो रही है। अब यहां नाबालिगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया कि एक नाबालिग की जान पर बन आई। ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-अब कर्मचारियों और अधिकारियों को टाइम पर आना होगा ऑफिस, पढ़ लिजिए खबर…

पुलिस के अनुसार दक्ष चैराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 वर्षीय पुत्र अमन 9वीं का छात्र है। रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।

Ad

खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपी ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए। घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।