उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-दिल्ली से सवारी लेकर आ रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें

Dehradun Accident News: उत्तराखंड में हादसों का सफर जारी है। अब बुधवार तडक़े राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। बस पलटने से हादसे में कई यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार तडक़े दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मेें कई यात्री घायल हो गए। आगे पढ़े…

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4.30 बजे के आसपास की है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि बस दिल्ली से देहरादून के लिए आ रही थी। बस में कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। हादसे के समय बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में चार यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।