उत्तराखंड: अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख के अधिक की स्मैक पकड़ी, ऊधमसिंह नगर जिले का तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Almora:पहाड़ों में लगातार का स्मैक की तस्करी जारी है। ऐसे मेें पहाड़ केे युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे है। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार नशे के सौदागर गिरफ्तार कर रही है। शनिवार को चौकी प्रभारी धारानौला अमरपाल यादव अपनी टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। ऐसे में सिकुड़ा बैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर उससेे पूछताछ की गई तो पुलिस के होश उड़ गये।

चैकिंग के दौरान उसके पास 11.70 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 126500 रूपये है बरामद की गर्ई। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी देवीपुरा,जसपुर उधमसिंहनगर बताया। उसके पास से एक इलैक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा ले आयी जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाबू सिंह से पूछताछ बताया कि यह उधमसिंहनगर से स्मैक कम दामों में लाकर अल्मोड़ा के युवाओं को अधिक दामों में बेचने की फिराक में था लेकिन उससे पहले वह पकड़़ा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।