उत्तराखंडः मौसम विभाग का अलर्ट, आज इन जिलों में बारिश की संभावना…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: लगातार बारिश से कई जगहों पर पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में एक बार फिर से मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो 21 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है. आने वाले अगले दो दिन 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया उससे साफ तौर पर देखा जा रहा है कि उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी थामने वाला नहीं है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार से प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि रविवार को प्रदेश के तीन जनपद देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 21,22,23,24 और 25 अगस्त को प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि 26 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।