उत्तराखंड:(अजब-गजब)-एक महिला के दो पति, पहला बोला मेरी बीबी, दूसरा बोला मेरी बीबी…

खबर शेयर करें

HARIDWAR NEWS: इन दिनों प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी की खबरें लगातार आ रही है। विगत दिवस हरिद्वार जिले में एक महिला ने पति और प्रेमिका को रंगेहाथों पकड़ा था। अब फिर वही एक मामला और आया है। जिससे पढक़र आप भी चकित हो जायेंगे। यहां एक महिला को दो लोग अपनी-अपनी पत्नी बताने लगे। दोनों उसे साथ ले जाने की बात कहने लगे। पुलिस भी अजीबोगरीब मामले में उलझ गई कि आखिर महिला को किसके संग भेजे। दोनों युवक उसे अपनी पत्नी बता रहे थे।

112 पर दी छेड़छाड़ की सूचना

मामला शनिवार का है। जब 112 पर कॉल कर एक महिला ने कहा कि कोई युवक उससे छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक और एक महिला मौजूद थी। दोनों युवक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद तीनों को लेकर पुलिस थाने आ पहुंची।

पहले पति से हुआ था तलाक

पूछताछ में सहारनपुर निवासी युवक ने बताया कि उसने चार माह पहले महिला के साथ निकाह किया था और उसकी एक बच्ची जो उसके तीसरे पति से है। उसका तलाक हो गया है, इसलिए वह भी उसके पास हैं। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे युवक का कहना था कि उसने महिला की मर्जी से उसके साथ करीब 9 महीने पहले निकाह किया था। इसलिए महिला उसी की पत्नी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गैस किल्लत पर सदन में गरजे विधायक सुमित हृदयेश

ऐसे में पुलिस बड़ी उलझन में पड़ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर वाला युवक उसका पति है। वह उसके साथ जाना चाहती है। जिसके बाद महिला की मर्जी के हिसाब से पुलिस ने उसके पहले पति के सुपुर्द कर दिया गया है। इस अजीब मामले को लेकर दिनभर नगर में चर्चाएं रही।

Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।