उत्तराखंडः (गजब)-शादी डॉट कॉम पर युवती के जाल में फंसा युवक,10 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग की कहानी…

खबर शेयर करें

आज के डिजिटल दौर में यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। शादी के चक्कर में अक्सर युवा ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंसते है। ऐसे में कई बार उनकी जिंदगी मंे बहार आने से पहले तूफान आ जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले में सामने आया हैं जहां कनखल निवासी एक युवक को शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद एक महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला ने उसे देहरादून बुलाया और एक होटल में ले जाकर अश्लील हरकतें की। इसके बाद महिला और उसका साथी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर युवक से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों ने एक रेस्टोरेंट में पी बीयर

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले कनखल की गायत्री लोक कालोनी निवासी विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहले शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद विगत छह जुलाई को उसके पास निशा नाम से एक युवती की काल आई। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। विकास ने बताया कि 12 जुलाई को निशा ने उसे देहरादून आइएसबीटी पर मिलने बुलाया। निशा अपनी कार से आई थी, इसलिए विकास ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी। दोनों ने रास्ते में एक रेस्टोरेंट में बीयर पी और खाना खाया। इसके बाद शाम छह बजे दोनों मसूरी कैंपटीफाल रोड स्थित एक होटल पहुंचे और वहां आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कापी देकर कमरा लिया।

नशे की हालत में करने लगी अश्लील हरकतें

विकास का आरोप है कि होटल पहुंचते ही निशा ने दोबारा बियर मंगाई और नशे की हालत में अश्लील हरकतें करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगा तो दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। युवती उससे रूपये की मांग करने लगी। डर के चलते उसने 20 हजार रुपये दे दिए। रात करीब डेढ़ बजे विकास उसे आइएसबीटी पार्किंग पर छोड़कर चला आया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुलिस के जाल में फंसा शातिर, 2 साल से इस कांड के बाद था फरार

आरोप है कि इसके बाद निशा और उसके एक साथी प्रशांत के फोन आ रहे हैं। दोनों वाट्सएप और फोन काल के जरिये 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम न मिलने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।