उत्तराखंडः महाराष्ट्र में दिखी पहाड़ की झलक, पहाड़ी टोपी पहन राहुल गांधी और यशपाल आर्य दिखे एक साथ—

Haldwani News: उत्तराखंड की संस्कृति का लगातार प्रचार-प्रसार हो रहा है। ऐसे मंे अभिनेता ही नहीं नेता भी उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार करने में आगे है। अब महाराष्ट्र में पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह मौका था कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा का। इस यात्रा में उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी पहनाई। इसके बाद राहुल गांधी और यशपाल आर्य साथ-साथ कदम पर कदम मिलाते हुए यात्रा में चलते रहे। आगे पढ़िये…
़इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुए। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य महाराष्ट्र पाटुर से बालापुर अकोला जिले में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी को भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी भेंट की। जिन्हें पाकर राहुल गांधी काफी खुश नजर आये। आगे पढ़िये…

इसके बाद राहुल गांधी ने पहाड़ी टोपी पहनी और भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े। महाराष्ट्र में राहुल गांधी के सिर पर पहाड़ी टोपी देख लोगों ने जमकर तारीफ भी किये। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने पहाड़ की संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की भी जमकर प्रसंशा की।