UPSC Recruitment 2023: EPFO में निकली अफसर लेवल की भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

UPSC EPFO Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लिए इनफोर्समेंट ऑफिसर या अकाउंट ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च 2023 है. उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी और सहायक लोक भविष्य आयुक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए, यूपीएससी पेन और पेपर परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करेगा। यूपीएससी ने कहा कि दोनों परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी और कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। अधिसूचना में सिलेबस और परीक्षा की योजना के बारे में सभी जानकारी दी गई है।

Ad Ad

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 577 पदों को भरा जाएगा। 418 पोस्ट Enforcement Officer के लिए है. वहीं 159 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिशनर के लिए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी नोटिस में दिया गया है। उम्मीदवार उसे पढ़कर आवेदन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।