UKSSSC घोटाला: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की गारंटी देने वाले नेताजी पर STF की नजर…

खबर शेयर करें

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में उत्तरकाशी जिला पंचायत के एक जनप्रतिनिधि की भूमिका भी सामने आ रही है। आधिकारिक तौर पर इस जनप्रतिनिधि का नाम अभी नहीं लिया जा रहा है, लेकिन एसटीएफ अभी तक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसकी भूमिका का पता लगाने के लिए कड़ियां जोड़ रही हैं। बताया जा रहा कि इस जनप्रतिनिधि की सत्ता प्रतिष्ठान में नेताओं से लेकर नौकरशाहों के बीच गहरी पैठ है।

व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की गारंटी लेने वाले के रूप में जाना जाता है। इन दिनों यह वह देश के बाहर है, उसके चार दिन बाद भारत लौटने की सूचना है। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ इसके बाद उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है। चयन आयोग ने दिसंबर में 13 विभागों के 916 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी, लेकिन परिणाम जारी होने से ऐन पहले पेपर लीक का मामला सामने आ गया। अब तक 13 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी  है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।