UGC NET 2024: कभी भी आ सकता है यूजीसी नेट Result, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

खबर शेयर करें

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा अगस्त-सितंबर में हुई थी. इस साल 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा दी थी। अब सभी को यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने का इंतजार है. यूजीसी नेट परीक्षा एनटीए ने आयोजित करवाई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 पर अभी तक कोई लेटेस्ट अपडेट जारी नहीं किया है।

बता दें कि यूजीसी नेट सरकारी रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।फाइनल आंसर-की के बाद रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसा आज फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है।हालांकि एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है।जून सेशन 2024 की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 21 अगस्त से 4 सितंबर तक किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।