दुखद: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के साथ कसाण बैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: देहरादून में फिर गोलीकांड, स्टोन क्रशर संचालक की हत्या

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।