नैनीताल:(बड़ी खबर)-भवाली बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

Nainital News:भवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में सोमवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र को घेरते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह अचानक लगी और बहुत तेजी से फैल गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी साहित्य को नई पहचान, राजेंद्र ढैला को उत्तराखंड गौरव सम्मान

इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से कई दुकानों के जलने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।