नैनीताल: बेतालघाट की महिला रामनगर से लापता, सीसीटीवी में दिखी आखिरी बार

खबर शेयर करें

Betalghat News: कांडा गांव की रहने वाली 44 वर्षीय दीपा देवी पत्नी दीवान सिंह बिष्ट 9 जुलाई से लापता हैं। वह दोपहर करीब 2 बजे रामनगर बस अड्डे से अचानक गायब हो गईं। परिजन और ग्रामीणों को अब तक कोई सुराग न मिलने के कारण परिजन परेशान है।

Ad

जानकारी के अनुसार दीपा देवी 9 जुलाई को सुबह 7 बजे कांडा-फफड़िया से बस में रामनगर के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ एक खास उद्देश्य था—उनका बेटा विदेश जाने वाला था, उसे विदा करने और साथ ही अपनी तबीयत खराब होने के चलते डॉक्टर को दिखाने गई थीं। रामनगर पहुंचने के बाद उन्होंने दवाई और अन्य जरूरी सामान खरीदा। परिजनों के अनुसार दोपहर 2 बजे के करीब उन्होंने वापसी के लिए बस में अपना सामान रख दिया था और बस में मौजूद अन्य महिलाओं से यह कहकर निकलीं कि “मैं अभी आ रही हूं।” लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं।

सीसीटीवी फुटेज में दीपा देवी को आखिरी बार रामनगर बस अड्डे पर दोपहर 2 बजे के आसपास देखा गया। उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से पूरा गांव चिंतित है। परिजनों ने रामनगर कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दे दी है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर)- फरियादियों की समस्याओं का समाधान करें अधिकारी: धामी

महिला के बेटे ने विदेश यात्रा टाल दी है और वापस रामनगर लौट आया है। परिवार और ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कोई दीपा देवी के बारे में जानकारी रखता है तो तुरंत उनके परिजनों या पुलिस को सूचित करें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।