Uttarakhand: पहाड़ की बेटी ने जीता गोल्ड, बढ़ाया देवभूमि का मान

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: हरियाणा में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टीम उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा। 28 से 30 मार्च तक चले टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने कुल 7 पदक अपने नाम किए,जिसमे 5 कांस्य तथा 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

Ad

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। ये दोनों ही स्वर्ण पदक हल्द्वानी निवासी डॉ ममता जोशी पाठक को 100 मीटर रेस तथा लम्बी कूद में प्राप्त हुए हैं। इससे पहले ममता पाठक ने कांस्य तथा रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा उत्तराखंड से ज्योति जोशी, जानकी कार्की, बसन्ती फर्स्वाण,कमर अब्बास तथा ललित जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 कांस्य पदक प्राप्त किये।

डॉक्टर ममता जोशी पाठक बचपन से ही एक अच्छी एथलीट रही है। वह राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़, ब्लॉक कोटाबाग, नैनीताल में PET के पद पर कार्यरत है,को कि एक NIS कोच एथलेटिक्स भी हैं। कामयाबी के बाद डॉक्टर ममता जोशी ने कहा कि खेल को अपने जीवन का,अपने परिवार का जरूरी हिस्सा बनाएं।क्योंकी खेल आपको अच्छे स्वास्थ की गारंटी देता है,और अच्छा स्वास्थ्य आपका अधिकार है। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को यदि अच्छा स्वास्थ्य देना है,और अस्पतालों की बढ़ती भीड़ को कम करना है तो हमारी सरकार को खेल के मैदानों की संख्या को बड़ा नाहोगा। हर बच्चे के लिए खेल और शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करना होगा। तब हम पदक भी जीतेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।