अल्मोड़ा: खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल समापन, प्रतिभाओं ने बटोरी सराहना

अल्मोड़ा। राइका गंगानगर मोतियापाथर में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार द्वारा आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का दो दिवसीय भव्य आयोजन सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक सिंह रावत एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि रावत ने संस्कृत भाषा को हमारी संस्कृति की आत्मा बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी बिष्ट ने संस्कृत की वैज्ञानिकता और वैश्विक महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम तिवारी एवं खंड संयोजक संजय दत्त भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
कनिष्ठ वर्ग (14 नवम्बर) – शानदार प्रदर्शन
- संस्कृत समूह नृत्य, वाद-विवाद एवं आशुभाषण – रा०बा०इ०का जलना प्रथम
- श्लोकोच्चारण – रा०इ०का गंगानगर प्रथम
- संस्कृत नाटक – सर्वो.इ.का जयंती प्रथम
- संस्कृत समूह गान – श्री कल्याणिका संस्कृत विद्यालय डोल प्रथम वरिष्ठ वर्ग (15 नवम्बर) – उत्कृष्ट प्रतिभाओं की झलक
- समूह गान – श्री कल्याणिका संस्कृत विद्यालय डोल आश्रम प्रथम
- समूह नृत्य – रा.बा.इ.का जयंती प्रथम
- श्लोकोच्चारण – श्री कल्याणिका संस्कृत विद्यालय डोल आश्रम प्रथम
- वाद-विवाद – रा०इ०का गंगानगर प्रथम
- आशु भाषण – रा.बा.इ.का जलना प्रथम
कार्यक्रम संचालन खंड संयोजक संजय दत्त भट्ट एवं प्रकाश चंद्र उप्रेती द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य डोल रजनी फर्त्याल, पूर्व रा.शि.सं. अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाटाडोल श प्रकाश चंद्र त्रिकोटी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भांगादेवली सुन्दर लाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं निर्णायक मंडल उपस्थित रहे।



















