हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में सत्र-2025-26 के लिए छात्रसंघ का गठन

खबर शेयर करें

Haldwani News: विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उ‌द्देश्य से आज विद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये लोकतंत्र की महत्ता को समझा गया।

इस चुनाव में पूर्वांग शर्मा हैड ब्वॉय, प्रिया भट्ट हैड गर्ल, निखिल घुड़दौड़ा कल्वरल इंचार्ज, लक्षित जोशी डिसीप्लिन कैप्टन, सुरेन्द्र कुमार स्पोर्ट्स कैप्टन एवं अभिजीत सिंह को प्रीफैक्ट पद के लिए विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध निदेशक आरएस पोखरिया द्वारा विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों को बैच से अलंकृत किया गया एवं विद्यार्थियों को अनुसाशित रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सचेत किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी-कमलेश तिवारी एवं चुनाव प्रभारी अरूण सिंह का मुख्य योगदान रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।