Skin Care Tips: ये 2 फेशियल एक्सरसाइज से हटाये चेहरे की झुर्रियां
Skin care tips: खराब जीवनशैली, अनियंत्रित खानपान और प्रदूषण सेहत के साथ-साथ स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। चेहरे पर कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें झुर्रियां, काले धब्बे, मुंहासे आदि प्रमुख हैं। झुर्रियों की समस्या से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग करते हैं। लेकिन सबकुछ करने के बावजूद कई बार ज्यादा लाभ नहीं होता।
झुर्रियों की समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखने के मिलती है। आपको बता दें कि कुछ फेशियल एक्सरसाइज से झुर्रियों की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही दो फेशियल एक्सरसाइज के बारे में जो चेहरे से झुर्रियों की समस्या दूर करने में काफी मददगार हैं।
फिश फेस: इस एक्सरसाइज से झुर्रियों की समस्या को दूर किया जा सकता है। दरअसल, यह एक्सरसाइज गालों की मसल्स को टोन करता है और चेहरे की स्किन को स्ट्रेच करने में भी मदद करता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज का रोजाना अभ्यास करने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है, जिसके कारण स्किन पर ग्लो भी आती है। फिश फेस एक्सरसाइज करने के लिए अपने गालों और होठों को अंदर की ओर खीचें और 5 से 10 सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। फिर बॉडी को रिलैक्स करें और 10 से 15 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
बैलून एक्सरसाइज: चेहरे से झुर्रियों की समस्या दूर करने में बैलून एक्सरसाइज काफी मददगार है। बता दें कि बैलून एक्सरसाइज करना काफी आसान होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बस आपको 10 सेकंड के लिए सांस को रोक कर मुंह में हवा भरनी होगी। ये एक्सरसाइज आप 5 से 6 बार कर सकते हैं। बता दें कि इस एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने पर ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है और चेहरे से झुर्रियों के साथ-साथ मुहासों व दाग-धब्बों आदि की समस्या से निजात मिलती है।