Uttarakhand Breaking: RTE की मान्यता के लिए प्राइवेट स्कूलों को देना होगा इतने रूपये का शुल्क

खबर शेयर करें

Uttarakhand Breaking: प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की मान्यता प्राप्त करने के लिए एक बार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क हिंदी मान्यता प्राप्त स्कूल के लिए 10 हजार रुपये और अंग्रेजी माध्यम की मान्यता के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। जिन विद्यालयों ने यह शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें हर पांच साल बाद मान्यता नवीनीकरण शुल्क जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने प्रधानाचार्य प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रेम कश्यप की शिकायत का संज्ञान लेने के बाद यह बात विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी को भेजे पत्र में कही है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक बिष्ट ने बताया कि डा. प्रेम कश्यप की शिकायत थी कि जनपद देहरादून में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा का अधिकार नियमों – की गलत व्याख्या की जा रही है। जिन स्कूलों को मान्यता शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व मिली हुई है, उन्हें दोबारा मान्यता शुल्क जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।