रुद्रपुर: आप प्रत्याशी नंदलाल पहुंचे डोर-टू-डोर, ऐसे की अपने पक्ष में वोट करने की अपील…

खबर शेयर करें

RUDRAPUR NEWS: बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद ने डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। आप प्रत्याशी नंदलाल ने आज खानपुर, कंटोपा, शिवपुर, आनंद खेड़ा में डोर टू डोर भ्रमण किया। इस दौरान आप प्रत्याशी नंदलाल ने लोगों से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उत्तराखंड में भी दिल्ली जैॅसे स्कूल, अस्पताल, फ्री बिजली और पानी चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट करें। खानपुर पहुंचकर ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में पांच गारंटियों के बारे में जानकारी दी। जहां कई लोगों ने आप प्रत्याशी नंदलाल को आर्शीर्वाद दिया। इसके बाद वह कंटोपा, शिवपुर और आनंद खेड़ा जनसंपर्क करने पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा-कांग्रेस के 21 सालों के कार्यों का गिनाते हुए कहा कि किस तरह भाजपा-कांग्रेस ने छोटे से उत्तराखंड को लूटा है। लोगों ने उत्तराखंड राज्य की मांग करते हुए कई बलिदान दिये थे लेकिन राज्य बनने के बाद भाजपा-कांग्रेस ने लोगों के सपनों पर पानी फेर दिया।

Ad Ad

उन्होंने कहा कि आज पढ़ा-लिखा युवक बेरोजगार बैठा है। कई बड़ी कंपनियां उत्तराखंड से अपना कारखाना बंद कर जा चुकी है। कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए युवाओं को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता देना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में आती है तो हर घर से एक सदस्य को रोजगार दिया जायेगा। इसके लिए आप सभी को आने वाले 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के झाडूं के निशान का बटन दबाना होगा। इस मौके पर उनके साथ सूजल, शंकर कोहली, विजय वर्मा, कौशिक, माजित, विनय, धर्मेद्र, कृष्णा, विजय शिकारी, संजय सन्नी साहनी, संजय बॉस मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।